पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और दोनों देशों के लोगों की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ट्वीट किया कि खान ने मोदी को लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत पर बधाई भी दी।
उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी इच्छा दोहराते हुए खान ने कहा कि वे इन उद्देश्यों को आगे ले जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हैं। फैसल ने कहा कि खान ने इच्छा जताई कि अपने लोगों की बेहतरी के लिए दोनों देश मिलकर काम करें।
प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टेलीफोन कर लोकसभा चुनाव में शानदार जीत पर बधाई दी। विदेश मंत्रालय के अनुसार श्री खान ने टेलीफोन कर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी है। श्री मोदी ने श्री खान को इसके लिए धन्यवाद देते हुए अपनी सरकार की ‘पडोसी पहले’ की नीति के तहत उठाये गये कदमों का उल्लेख किया।
उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को अपने पहले के उस सुझाव की याद दिलायी जिसमें श्री मोदी ने मिलकर गरीबी से लड़ने की बात कही थी।
बातचीत के दौरान श्री मोदी ने जोर देकर कहा कि हमारे क्षेत्र में शांति, प्रगित और स्मृद्धि में सहयोग के लिए परस्पर विश्वास तथा हिंसा और आतंकवाद मुक्त माहौल होना बेहद जरूरी है। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद और नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल ने भी फोन पर श्री मोदी को बधाई दी। श्री मोदी ने दोनों नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सरकार और वह मालदीव तथा नेपाल के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


Download Android App
Download iOS App



