न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने शुरू की In-House Investigation

Summary :

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति वर्मा को इलाहाबाद वापस भेजा

हाई कोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी बंगले में आग लग गई थी। आग को बुझाने के लिए दमलक विभाग की टीम पहुंची तो उन्हें कैश का भण्डार मिला। गुरुवार रात को अपनी बैठक में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को उनके पैतृक इलाहाबाद हाई कोर्ट में वापस भेजने का फैसला किया। यह कार्रवाई उनके घर में आग लगने के दौरान नकदी बरामद होने के बारे में नकारात्मक रिपोर्ट के जवाब में की गई। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, घर में नकदी की मात्रा का कोई अनुमान नहीं था। अब सुप्रीम कोर्ट ने इन- हाउस जांच शुरू कर दी है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।