Independence Day 2025 Theme: ऑपरेशन सिंदूर की दिखेगी झलक, नया भारत थीम पर सजेगा सामारोह

Summary :

Independence Day 2025 Theme: भारत देश 15 अगस्त, 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले से समारोह का नेतृत्व करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और प्रतिष्ठित स्मारक से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। बता दें कि राष्ट्र 2047 तक विकसित भारत के सरकारी विज़न को साकार करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। आईए जानते है इस वर्ष के समारोह का विषय क्या है। Independence Day 2025 Theme 15 अगस्त का समारोह एक समृद्ध, सुरक्षित और साहसिक नए भारत के लगातार बढ़ने का स्मरण करने के लिए एक मंच…

Independence Day 2025 Theme: भारत देश 15 अगस्त, 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले से समारोह का नेतृत्व करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और प्रतिष्ठित स्मारक से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। बता दें कि राष्ट्र 2047 तक विकसित भारत के सरकारी विज़न को साकार करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। आईए जानते है इस वर्ष के समारोह का विषय क्या है।

Independence Day 2025 Theme

15 अगस्त का समारोह एक समृद्ध, सुरक्षित और साहसिक नए भारत के लगातार बढ़ने का स्मरण करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगा। इस वर्ष समारोह का विषय ‘नया भारत’ रखा गया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संबोधन के दौरान कई बार नए भारत के बार में बताया है और कहा है कि आतंकियों को कड़ा जवाब देना नया भारत जानता है।

Independence Day 2025 Guest

इस वर्ष लाल किले पर होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए कई क्षेत्रों से लगभग 5,000 अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पारंपरिक वेशभूषा में 1,500 से अधिक लोगों को भी इस भव्य समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने और आवश्यक सेवाओं की सुनिश्चित करने की दिशा में मान्यता देते हुए, 171 विशेष अतिथि इस समारोह में शामिल होंगे। आमंत्रित अतिथियों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक, CCIS और पीएम केयर्स के बच्चे, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

Independence Day 2025 Theme
Independence Day 2025 Theme

Independence Day Program List

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
  • गार्ड ऑफ ऑनर के लिए दल में 96 जवान शामिल होंगे और कमान विंग कमांडर ए. एस. सेखों संभालेंगे।
  • लालकिला में PM मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और फ्लाइंग ऑफिसर रशिका शर्मा राष्ट्रीय ध्वज फहराने में PM मोदी की सहायता करेंगी।
  • 21 तोपों की सलामी दी जाएगी और स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन का उपयोग करके तोप दागी जाएगी।
  • एक जेसीओ और 25 अन्य रैंकों वाला वायु सेना बैंड, राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रीय सलामी देने के दौरान राष्ट्रगान बजाएगा।
  • भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पुष्पवर्षा करेंगे।
  • एक हेलीकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज और दूसरा हेलीकॉप्टर ऑपरेशन सिंदूर का ध्वज लेकर उड़ान भरेगा।
  • हेलीकॉप्टरों के कैप्टन विंग कमांडर विनय पूनिया और विंग कमांडर आदित्य जायसवाल होंगे।
  • इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जाएगा।
  • पुष्प वर्षा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

ALSO READ:  Independence Day Quotes In Hindi: दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फत.., ये 20 शायरियां सुनकर रगों में दौड़ेगा देखभक्ति का सुरूर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।