क्या CP राधाकृष्णन को हरा पाएंगे INDIA Bloc के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, ये नाम रेस में सबसे आगे

Summary :

INDIA Bloc VP Candidate: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद से पूरे देश में जिज्ञासा है कि अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा। अब सत्ता और विपक्ष दोनों ही नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं अब विपक्षी इंडिया गठबंधन भी आज अपने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का ऐलान कर सकता है। सोमवार को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में तीन नामों पर चर्चा की गई है। चलिए जानते हैं कि इंडिया गठबंधन…

INDIA Bloc VP Candidate: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद से पूरे देश में जिज्ञासा है कि अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा। अब सत्ता और विपक्ष दोनों ही नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं अब विपक्षी इंडिया गठबंधन भी आज अपने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का ऐलान कर सकता है। सोमवार को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में तीन नामों पर चर्चा की गई है। चलिए जानते हैं कि इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद की रेस में कौन से नाम हैं।

INDIA Bloc VP Candidate: विपक्ष के 3 उम्मीदवारों के नाम

विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पद के लिए तीन संभावित उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। इनमें तमिलनाडु के पूर्व वैज्ञानिक एम अन्नादुरई (M Annadurai ) का नाम शामिल है, इसके अलावा तमिलनाडु के डीएमके सांसद तिरुचि शिवा का नाम भी इस दौड़ में है। वहीं तीसरा नाम है महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी का, ताकि इस चुनाव को भाजपा के खिलाफ एक वैचारिक संघर्ष के रूप में दिखाया जा सके। कल रात राहुल गांधी और अन्य सहयोगियों के साथ एक अहम बैठक हुई जिसमें उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर चर्चा हुई। हालांकि, अभी भी चर्चा जारी है और आज दोपहर 12 बजे बैठक के बाद अंतिम फैसला आने की संभावना है।

INDIA Bloc VP Candidate
INDIA Bloc VP Candidate

अन्नादुरई का नाम दौड़ में सबसे आगे

उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए विपक्षी दलों की रणनीति ऐसे उम्मीदवार का चयन करना है जो न केवल योग्य हो, बल्कि क्षेत्रीय संतुलन भी बनाए रखे। ऐसे मानदंडों पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक मैलास्वामी अन्नादुरई का नाम बिल्कुल फिट बैठता है। उनकी वैज्ञानिक पृष्ठभूमि भी एक बड़ा फायदा साबित हो सकती है। चंद्रयान-1 परियोजना का मिशन उनके नेतृत्व में ही पूरा हुआ था।

सीपी राधाकृष्णन ने पीएम मोदी से मुलाकात की

CP Radhakrishnan
CP Radhakrishnan

एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन सोमवार को दिल्ली पहुँचे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। इस दौरान उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दिल्ली पहुँचने के बाद राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें- जेलेंस्की ने 100 अरब डॉलर की डील के बदले मांग ली ये बड़ी चीज, क्या ट्रंप करेंगे सपोर्ट

Neha Singh