कर्नाटक सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर कर बढ़ाये जाने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को राज्य की कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार की नीति की आलोचना की और कहा कि आखिर जनता ‘‘राज्य सरकार के भ्रष्टाचार और निकम्मेपन’’ के लिये भारी कीमत क्यों चुकाये?
शाह ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक में मौजूदा सरकार के शासनकाल में किसान मर रहे हैं। दलितों को गुलाम बनाया जा रहा है। आम जनता कर के बोझ से दबी जा रही है।
PNB घोटाला : नीरव मोदी ने भारत लौटने से किया इनकार, कहा- मैंने कुछ गलत नहीं किया
आखिर कर्नाटक की जनता राज्य सरकार के भ्रष्टाचार और उसकी निकम्मेपन के लिये इतनी भारी कीमत क्यों चुकाये?’’
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते राज्य के राजकोषीय संग्रह पर इसके विपरीत असर का हवाला देते हुए कर्नाटक की कांग्रेस-जद (एस) सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर कर की दर को बढ़ाकर क्रमश: 32 प्रतिशत और 21 प्रतिशत कर दिया है। इसके एक दिन बाद भाजपा अध्यक्ष की यह टिप्पणी सामने आयी है।
शाह ने इससे पहले किसानों की आत्महत्या और दलितों को कथित तौर पर गुलाम बनाये जाने के मुद्दे पर राज्य सरकार पर हमला बोला था।


Download Android App
Download iOS App




