भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आजकल क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं और वह अपने परिवार के साथ कुछ समय बीता रहे हैं। धोनी को इन दिनों कई बार पार्टियों में और बेटी जीवा के साथ समय बीताते हुए देखा गया है।
लेकिन हम आपको महेंद्र सिंह धोनी के बारे में ऐसी बात बताएंगे जो आप नहीं जानते होंगे। बता दें कि झारखंड के धोनी सबसे ज्यादा करदाता बन गए हैं। वित्तीय वर्ष 2017-18 में धोनी ने 57.04 करोड़ रुपए कर दिया है उसमें उन्होंने 12.17 करोड़ रुपए तो टैक्स में भरा है।
झारखंड के सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले व्यक्ति बन गए हैं एमएस धोनी
बता दें कि होटल रेडिसन ब्लम में रांची के आयकर विभाग ने एक सेमिनार सह रिवार्ड सेरेमनी रखी थी। उस सेमिनार का विषय आयकर मंथन था। इस खास अवार पर आयकर विभाग ने झारखंड के सबसे ज्यादा टैक्स चुकानवाले टाप-9 लोगों को सम्मानित किया था। आपकी जानकारी केलिए बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने की लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर हैं।
आयकर विभाग ने 75 अधिकारियों को भी किया सम्मानित
इसके अलावा आयकर विभाग ने अपने उत्तम काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इस अवार्ड से सम्मानित किया। आयकर विभाग ने अपने 75 अधिकारियों और कर्मचारियों को अवार्ड दिया। लेकिन इस अवार्ड सेरेमनी में धोनी शामिल नहीं हुए थे। बता दें कि क्रिकेट कंट्री क्लब टेनिस टूर्नामेंट खेलने केबाद धोनी मुंबई चले गए थे इसी वजह से वह इस अवार्ड सेरेमनी में नहीं शामिल हुए थे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे धोनी
टैक्स देने के मामले में धौनी के बाद दूसरे नंबर पर रांची के व्यवसायी नंदकिशोर और तीसरे पर व्यवसायी शंकर प्रसाद हैं।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टैक्स देने के मामले में दूसरे नंबर पर रांची के ही बिजनेसमैन नंदकिशोर हैं उसके बाद तीसरे नंबर पर बिजनेसमैन शंकर प्रसाद हैं।
बता दें कि एमएस धोनी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज होने वाली हैं उसके लिए वह तैयारियां कर रहे हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में धोनी को टीम में नहीं चुना गया था। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज चल रही है उसके बाद वनडे सीरीज 12 जनवरी से शुरू होगी।