बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में एक तरफ जहाँ शादियों चल रहा है वहीँ टीवी सेलिब्रिटी सृष्टि रोड़े और मनीष नग्गदेव ने अपनी इंगेजमेंट तोड़ दी है और आपको बता दें इनकी सगाई को करीब एक साल हो गया था और उम्मीद की जा रही थी की ये कपल जल्द ही शादी करने वाला है।
बीते दिनों जब दोनों ने एक दुसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करना बंद कर दिया था तभी से फैंस के बीच ये खबर चल रही थी की दोनों के बीच कुछ गड़बड़ है। अब मनीष ने खुलकर अपने ब्रेकअप के ऊपर मामला साफ़ कर दिया है।
मनीष ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में कहा की उनके और सृष्टि के बीच कई विवाद हुए थे जो ज्यादा बड़े नहीं थे पर दोनों की सोच में काफी कुछ अलग है। जो कुछ भी हुआ उसकी उम्मीद नहीं थी और जैसे हमे उम्मीद थी ये रिश्ता वैसा नहीं चल पाया।
मनीष ने आगे कहा की उन दोनों ने अपने फ्यूचर रिलेशनशिप के बारे में बात की और महसूस किया कि कुछ भी सही नहीं चल रहा है। तीन हफ्ते पहले उन दोनों ने फैसला की दोनों को अलग हो जाना चाहिए। उन्हें सृष्टि के साथ बिताया वक्त बेहद अच्छा लगा और वो उनकी बहुत इज्जत करते है।
बीते समय सृष्टि रोड जब बिग बॉस के घर में थी तब उनकी रोहित सुचंती से करीबी कुछ ज्यादा ही बढ़ गयी थी और इस बात पर काफी सुर्खियां भी बानी थी। उम्मीद यही की जा रही थी कि सृष्टि रोड़े और मनीष नग्गदेव के बीच रिश्ता टूटने की वजह रोहित सुचंती ही है।
मनीष ने अपने इंटरव्यू में कहा की सृष्टि से रिश्ता टूटने के पीछे कोई तीसरा इंसान नहीं है। ये महज़ एक अफवाह है और उन दोनों के ब्रेकअप के पीछे किसी लड़के या लड़की और रोहित सुचंती का हाथ नहीं है।
बता दें सृष्टि रोड़े और मनीष बीते तीन साल से गहरे रिलेशनशिप में थे और फरवरी 2018 में दोनों ने इंगेजमेंट की थी और बीते साल के आखिर तक दोनों शादी भी करने वाले थे। बताया गया था कि काम में बिजी होने की वजह से दोनों सेलिब्रिटीज शादी नहीं कर पाए थे।



Download Android App
Download iOS App









