प्रियंका चोपड़ा की मदद से सोनाली बेंद्रे को मिला बेहद खूबसूरत हेयर कट,तस्वीरे वायरल

Summary :

सोनाली बेंद्रे ने अपने नए हेयर कट के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की और बताया की इस नए लुक के लिए प्रियंका चोपड़ा ने उनका साथ दिया है।

बीते साल जुलाई में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने खबर दी कि उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बिमारी है और वो इलाज के लिए विदेश जा रही है। इस खबर के बाद से उनके फैंस, दोस्त और सम्बन्धी सभी इस एक्ट्रेस की अच्छी सेहत की दुआ करने लगे थे।

सोनाली बेंद्रे

दुआओं का असर रंग लाया और सोनाली बेंद्रे ने कैंसर जैसी खतरनाक बिमारी का मुकाबला कर आखिरकार ये लड़ाई जीत ली और उनकी सेहत में काफी जल्द सुधार भी शुरू हो गया।

सोनाली बेंद्रे

अमेरिका में जबसे सोनाली इलाज कराने गयी है उन्होंने लगातार अपने करीबियों और फैंस के साथ संपर्क बनाये रखा और अपने हर लम्हे को सबके साथ साझा किया चाहे वो दुख था या ख़ुशी।

सोनाली बेंद्रे

बीते दिनों सोनाली बेंद्रे ने अपने नए हेयर कट के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की और बताया की इस नए लुक के लिए प्रियंका चोपड़ा ने उनका साथ दिया है।

सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे इस लुक में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही है और उन्होंने कहा की प्रियंका ने उनकी काफी मदद की और खुद वो उन्हें इस विग डिज़ाइनर के पास लेकर गयी और अब उन के लुक का सारा क्रेडिट सिर्फ और सिर्फ प्रियंका चोपड़ा को ही जाता है।

सोनाली बेंद्रे

बीते दिनों अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कई सारे पोस्ट शेयर किये जिसमे उनकी बेस्ट फ्रेंड सुज़ैन और गायत्री ओबेरॉय भी थे। सोनाली बेंद्रे ने अपनी कैंसर से फाइट में उन सभी का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने उन्हें मजबूती से लड़ने का हौसला दिया।

सोनाली बेंद्रे

उनके फैंस और करीबियों को उम्मीद है की सोनाली जल्द ही पूरी तरह से ठीक होकर जल्द अपने घर वापस लौटेंगी और अपनी जिंदगी की पारी एक बार फिर नए सिरे से शुरू करेंगी।

सोनाली ने अपने नए लुक के लिए प्रियंका चोपड़ा को कुछ इस अंदाज में किया धन्यवाद , देखें विडियो :

https://www.instagram.com/p/BnVYAYAFNgc/?utm_source=ig_embed

ऐसे टीवी अभिनेता जो अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड के ऑनस्क्रीन देवर – जेठ बन चुके है

Desk Team