भारत में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, मंत्रालय ने दी बड़ी जानकारी; प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया ताजा अपडेट

Summary :

India Fuel Supply Status Update: मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच, भारत में पेट्रोल, डीज़ल और LPG गैस की कमी को लेकर भारी हंगामा खड़ा हो गया है। वहीं दूसरी ओर, सरकार लगातार यह आश्वासन दे रही है कि भारत में किसी भी वस्तु की कोई कमी नहीं है। देश में पेट्रोल, डीज़ल और कच्चे तेल की पर्याप्त उपलब्धता मौजूद है। इसी दौरान आज मंगलवार को सरकार की तरफ से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने मौजूदा हालात पर बड़ी जानकारी दी है। India Fuel Supply Status Update: LPG आपूर्ति…

India Fuel Supply Status Update: मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच, भारत में पेट्रोल, डीज़ल और LPG गैस की कमी को लेकर भारी हंगामा खड़ा हो गया है। वहीं दूसरी ओर, सरकार लगातार यह आश्वासन दे रही है कि भारत में किसी भी वस्तु की कोई कमी नहीं है। देश में पेट्रोल, डीज़ल और कच्चे तेल की पर्याप्त उपलब्धता मौजूद है। इसी दौरान आज मंगलवार को सरकार की तरफ से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने मौजूदा हालात पर बड़ी जानकारी दी है।

India Fuel Supply Status Update: LPG आपूर्ति सामान्य, 94% बुकिंग ऑनलाइन: सुजाता शर्मा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा है कि, ‘LPG के संबंध में स्थिति अभी भी चिंताजनक है। किसी भी LPG वितरक पर कमी नहीं है। इसके अलावा सिलेंडर का वितरण सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पहले की तरह ही हो रही है। ऑनलाइन बुकिंग में बहुत सुधार हुआ है। लगभग 94% बुकिंग ऑनलाइन ही हो रही है.”

LPG ग्राहक को PNG में शिफ्ट होने की बात कही

India Fuel Supply Status
India Fuel Supply Status (Source: Social Media)

उन्होंने आगे कहा कि, ‘ पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा, “भारत सरकार की कोशिश है कि जो भी वाणिज्यिक LPG ग्राहक हैं वे PNG पर शिफ्ट हों तो अच्छा होगा। इसी दिशा में भारत सरकार भी प्रयासरत है। गेल अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सभी CGD कंपनियों के साथ बैठक की. भारत सरकार ने कल सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को खत लिखा है कि जितनी भी पाइपलाइन बिछाने की अनुमति लंबित हैं उन्हें स्वीकृति दी जाए।”

India Fuel Supply Status Update: जमाखोरी पर क्या बोली सुजाता शर्मा?

सुजाता शर्मा ने आगे कहा, “पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा, “एनफोर्समेंट एक्शन की बात करें तो, पिछले कुछ दिनों में अब तक करीब 12 हज़ार रेड की गई हैं। करीब 15 हज़ार सिलेंडर ज़ब्त किए गए हैं. कल दिल्ली में करीब 600 सिलेंडर ज़ब्त किए गए। इसी तरह, उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में करीब 450 इंस्पेक्शन और रेड की गई हैं। 10 लोगों को अरेस्ट भी किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में 564 रेड की गई हैं, FIR दर्ज की गई हैं, और अरेस्ट भी किए गए हैं। केरल में करीब 1000 रेड और इंस्पेक्शन किए गए हैं और डोमेस्टिक और कमर्शियल सिलेंडर ज़ब्त किए गए हैं। मध्य प्रदेश में भी करीब 1200 रेड की गई हैं और करीब 1800 सिलेंडर ज़ब्त किए गए हैं। इसके अलावा, हमारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की इंस्पेक्शन टीमों को भी एक्टिव किया गया है और करीब 2500 रिटेल आउटलेट और LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर सरप्राइज़ इंस्पेक्शन किए गए हैं.”

यह भी पढ़ें: खाड़ी देशों में जंग के बीच सोने चांदी के भाव में भारी गिरावट, जानें आज आपके शहर में कितना हुआ सस्ता?

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।