भारत से ज्यादा खुश हैं पाक-चीन के लोग, फिनलैंड नंबर 1 पर

Summary :

NULL

संयुक्त राष्ट्र ने खुशहाल देशों की एक लिस्ट जारी की है। यूरोपीय देश फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है। आपको बता दे कि वही , पाकिस्तान ने भारत को खुश रहने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 156 देशों की लिस्ट में फिनलैंड सबसे खुश रहने वाला देश है। सबसे कम खुशहाल देशों की लिस्ट में सीरिया, तंजानिया, यमन और रवांडा हैं। प्रति व्यक्ति आय, सोशल फ्रीडम, भ्रष्टाचार के आकड़ों को आधार बनाकर लिस्ट तैयार की गई है।

बता दे कि संयुक्‍त राष्‍ट्र की सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्‍यूशंस नेटवर्क की प्रकाशित वर्ल्‍ड हैप्‍पीनेस रिपोर्ट-2018 में भारत को 133वां स्‍थान दिया गया है। 156 देशों की इस सूची में शीर्ष 10 खुशहाल देशों में से 8 यूरोप के हैं, जबकि शीर्ष 20 में भी एशिया का एक भी देश नहीं है।

इस रिपोर्ट में अमेरिका को इसमें 18वां स्‍थान दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में भारत 122वें स्‍थान पर था। लेकिन वह इस बार 11 स्‍थान खिसका है। इसका मतलब है कि देश में खुशहाली कम हुई है। वहीं सबसे कम खुशहाल देश बुरुंडी है. उसे 156वां स्‍थान मिला है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र की संस्‍था सस्‍टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्‍यूशंस नेटवर्क ने यह सूची तैयार करने के लिए कई मानक अपनाए। संस्‍था ने 2015 से 2017 के बीच 6 अलग-अलग मानकों के आधार पर तैयार सवालों के जवाब के तहत सूची को तैयार किया है। इन 6 मानकों में प्रति व्‍यक्ति जीडीपी, सामाजिक सहयोग, उदारता और भ्रष्‍टाचार, सामाजिक स्‍वतंत्रता, स्‍वस्‍थ जीवन की संभावना समेत अन्‍य प्‍वाइंट्स के आधार पर जीवनशैली संबंधित प्रश्‍नावली के जवाब के जरिये यह सूची तैयार की गई है।

आपको बता दे कि संयुक्त राष्ट की ओर से बुधवार को पेश की गयी रिपोर्ट में फिनलैंड, नॉर्वे, डेनमार्क, आइसलैंड, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड्स, कनाडा, न्यूजीलैंड, स्वीडन और ऑस्ट्रेलिया को सबसे अधिक खुशहाल देशों की सूची में टॉप टेन श्रेणी में रखा गया है। पिछले साल फिनलैंड पाचवें स्थान पर था।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team