Highlights:
-
- ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर भारत ने 21 मई को राजकीय शोक घोषित किया
- इस दौरान भारत में सभी आधिकारिक भवन पर राष्ट्रीय ध्वज रहेगा झुका
- शोक के दौरान कोई भी मनोरंजक कार्य नहीं होगा
गौरतलब है कि ईरान के उत्तर-पश्चिम स्थित पर्वतीय क्षेत्र में खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री और अन्य की मौत हो गई।
Government of India declares One Day State Mourning on May 21, 2024 (Tuesday) as a mark of respect. (2/2)
— Spokesperson, Ministry of Home Affairs (@PIBHomeAffairs) May 20, 2024
पुरे 1 दिन का मनाया जायेगा शोक – प्रवक्ता, गृह मंत्रालय
गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दिवंगत गणमान्य व्यक्तियों के सम्मान में भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि 21 मई को पूरे भारत में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा।’’
उन्होंने बताया, ‘‘शोक के दिन पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है और उस दिन मनोरंजन वाला कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं होगा।’


Download Android App
Download iOS App



