रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत ने कंबोडिया के साथ किया वेबिनार का आयोजन

Summary :

अधिकारी ने बताया कि भारत की तरफ से रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कंबोडिया की तरफ से वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने इस वेबिनार में भागीदारी की। दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बातचीत हुई।

केंद्र सरकार ने रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए कंबोडिया सेना के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को एक वेबिनार का आयोजन किया। एक आधिकारिक बयान में इस बारे में बताया गया है।
बयान में कहा गया, ‘‘भारत की तरफ से रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कंबोडिया की तरफ से वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने इस वेबिनार में भागीदारी की। दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बातचीत हुई।’’ बयान के मुताबिक, भारतीय रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने और अगले पांच साल में पांच अरब डॉलर के रक्षा निर्यात के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मित्र देशों के साथ वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत इसका आयोजन किया गया।
इस दौरान, अल्फा डिजाइन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, लार्सन एंड टूब्रो, टाटा एडवांस्ड सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड समेत कई अन्य कंपनियों ने अपने रक्षा उपकरणों पर प्रस्तुतियां दी।

Desk Team