महाराष्ट्र में कोरोना का विस्फोट जारी है। संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 17,794 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 13,00,757 तक पहुंच गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिन में 416 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 34,761 हो गई। विभाग ने कहा कि शुक्रवार को 19,592 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई जिससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 9,92,806 हो गई। राज्य में वर्तमान में 2,72,775 उपचाराधीन मरीज हैं।
वहीं, मुंबई महानगर में दिन में 1,876 नए मामले सामने आए जिससे यहां इसके कुल मामले बढ़कर 1,94,303 हो गए। वहीं मुंबई में मृतक संख्या बढ़कर 8,706 हो गई। शुक्रवार को 48 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। पुणे शहर में 1,553 नए मामले सामने आए जिससे वहां कुल मामले बढ़कर 1,49,187 हो गए। वहीं 27 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 3,374 हो गई। राज्य में अभी तक कुल 62,80,788 जांच हुई हैं।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का प्रकोप जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में संक्रमितों को आंकड़ा 58,18,570 तक पहुंच गया है और 92,290 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 47,56,164 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



