India Statement on Venezuela Crisis: अमेरिका द्वारा शनिवार को वेनेजुएला पर किए गए सैन्य हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मच गई है। इस हमले के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को अमेरिका ने हिरासत में ले लिया और न्यूयॉर्क ले जाया गया।
अमेरिका का कहना है कि मादुरो और उनकी पत्नी पर हथियारों और ड्रग्स से जुड़े गंभीर आरोप हैं। उन्हें न्यूयॉर्क के एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया है, जहां उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कदम को लेकर कुछ देश अमेरिका के समर्थन में हैं, जबकि कई देशों ने इसकी आलोचना की है।

India Statement on Venezuela Crisis: भारत ने जताई गहरी चिंता
घटना के करीब 24 घंटे बाद भारत सरकार का आधिकारिक बयान सामने आया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत वेनेजुएला की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और वहां के हालात को लेकर गंभीर चिंता है। भारत ने सभी पक्षों से बातचीत और शांतिपूर्ण समाधान की अपील की है, ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे। भारत ने साफ किया कि वह वेनेजुएला के आम नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के पक्ष में खड़ा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, किसी भी तरह की हिंसा से बचना और बातचीत के जरिए समाधान निकालना सबसे बेहतर रास्ता है।

US Venezuela Conflict: भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर जोर
भारत सरकार ने बताया कि कराकस स्थित भारतीय दूतावास वेनेजुएला में रह रहे भारतीय नागरिकों के संपर्क में है। जरूरत पड़ने पर दूतावास हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगा। हमले के बाद विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सख्त सलाह दी थी। वहां मौजूद भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने, सीमित गतिविधियां करने और भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने को कहा गया है।

Nicolas Maduro: कब और कैसे हुआ हमला?
अमेरिका ने शनिवार को स्थानीय समय अनुसार रात करीब 2 बजे वेनेजुएला पर हमला किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को उनके आवास से हिरासत में लिया। हमले के दौरान देश के कई इलाकों में सैन्य कार्रवाई हुई, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की भी खबर है।


Download Android App
Download iOS App




