राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के सम्मान में आयोजित भोज के दौरान कहा कि भारत सऊदी अरब के ‘विजन 2030’ में साझेदार बनना चाहता है।
भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर आए सऊदी अरब के युवराज का स्वागत करते हुए कोविंद ने कहा कि भारत सऊदी अरब के साथ अपने सौहार्द्रपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंधों का महत्व देता है और खाड़ी क्षेत्र को अपना वृहत पड़ोस मानता है।
प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण कोरिया की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार, कोविंद ने कहा कि हमें अपने मौजूदा विक्रेता-खरीददार के संबंध को आगे सामरिक स्तर तक ले जाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि भारत सऊदी अरब के ‘विजन 2030’ में साझेदार बनने को इच्छुक है।


Download Android App
Download iOS App



