Australia में कार पलटने से भारतीय की मौत, पत्नी ने रो-रो कर लगाई मदद की गुहार

Summary :

एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आई जानकारी के अनुसार Australia में एक भयानक कार हादसे में एक 26 वर्षीय भारतीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने उसके पार्थिव शरीर को भारत में उनके माता-पिता के पास पहुंचाने के लिए मदद की अपील की है। विंडहैम टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, खुशदीप सिंह सोमवार को रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर पार्मस रोड से गुजर रहे थे। तभी उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और कई बार कार पलटी। ऑस्ट्रेलिया में एक भयानक कार हादसे में 26 वर्षीय भारतीय व्यक्ति की मौत हो गई मृतक की पत्नी…

Indian dies in car accident in Australia

एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आई जानकारी के अनुसार Australia में एक भयानक कार हादसे में एक 26 वर्षीय भारतीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने उसके पार्थिव शरीर को भारत में उनके माता-पिता के पास पहुंचाने के लिए मदद की अपील की है। विंडहैम टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, खुशदीप सिंह सोमवार को रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर पार्मस रोड से गुजर रहे थे। तभी उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और कई बार कार पलटी।

  • ऑस्ट्रेलिया में एक भयानक कार हादसे में 26 वर्षीय भारतीय व्यक्ति की मौत हो गई
  • मृतक की पत्नी ने उनके पार्थिव शरीर को भारत में पहुंचाने के लिए मदद की गुहार लगाई है
  • डिवाइडर कार टकराकर कई बार पलटी
  • दुर्घटना के सटीक कारण का पता लगाया जा रहा है

मौके पर हुई मौत

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद आपातकालीन सेवाओं ने सिंह को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्य से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के सटीक कारण का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संभवत थकान की वजह से यह हादसा हुआ। सिंह की पत्नी जपनीत कौर अपने पति के शव को भारत में उनके माता-पिता के पास ले जाने के लिए फंड अभियान चला रही हैं। कौर एक छात्रा हैं। वह पिछले साल ऑस्ट्रेलिया आयी थीं। कौर ने कहा कि सिंह मेलबर्न में ट्रक चालक थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News