नववर्ष 2020 की पूर्व संध्या पर भारतीय रेलवे के यात्री किरायों में बढ़ोत्तरी कर दी गयी जो एक जनवरी 2020 से लागू हो जाएगी। हालांकि, उपनगरीय ट्रेनों को किराया वृद्धि से बाहर रखा गया है।
रेलवे के मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार साधारण गैर वातानुकूलित, गैर उपनगरीय भाड़े में एक पैसा प्रति किलोमीटर के हिसाब से वृद्धि की गई है।
उपनगरीय ट्रेनों को किराया वृद्धि से बाहर रखा गया है।
रेलवे के आदेश के अनुसार मेल/एक्सप्रेस गैर वातानुकूलित ट्रेनों के किराए में दो पैसे प्रति किलोमीटर और वातानकूलित श्रेणियों में चार पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है।
किराया वृद्धि में राजधानी, शताब्दी और दूरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेन भी शामिल हैं। 1,447 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली दिल्ली-कोलकाता राजधानी ट्रेन के किराए में चार पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से लगभग 58 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
आदेश के अनुसार आरक्षण और सुपरफास्ट शुल्क में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही पहले ही बुक हो चुकीं टिकटों पर भी भाड़ा वृद्धि लागू नहीं होगी।


Download Android App
Download iOS App



