Indian Railways Train Cancelled: यात्रीगण ध्यान दें! जुलाई में 12 ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले; सफर से पहले चेक करें List

Indian Railways Train Cancelled

अगर आप भी जुलाई महीने में ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। ट्रैक मेंटेनेंस के चलते टाटा इतवारी, टाटा बिलासपुर, इस्पात एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनें रद्द हैं। रेलवे ने जानकारी दी है कि चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला कांसबहाल धारवाडीह रेल खंड में टीआरटी मशीन से रेल लाइन और स्लीपर बदलने का काम चल रहा है। इस वजह से कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं और वहीं कुछ के रूट बदले गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द की गई हैं।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

तिथि ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
09, 16, 23, 30 जुलाई 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस
12, 19, 26 जुलाई 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस
10, 14, 17, 21, 24, 28, 31 जुलाई 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 जुलाई 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
11, 14, 18, 21, 25, 28 जुलाई 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
11, 14, 18, 21, 25, 28 जुलाई 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस
14, 21, 28 जुलाई 22861/12872 हावड़ा-कंटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस
14, 21, 28 जुलाई 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस
15, 22, 29 जुलाई 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस

इन ट्रेनों के बदले रूट

  • आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस कांड्रा (ट्रेन नंबर 13288) 13,20 और 27 जुलाई को सिनी और चक्रधरपुर रेलखंड होते हुए दुर्ग तक जाएगी। इन तिथियों में ये सिनी से टाटानगर स्टेशनों के बीच नहीं चलेगी।
  • वहीं योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18478) 9,16,23 और 30 जुलाई को झारसुगुडा रोड, संबलपुर सिटी, कटक होते हुए पुरी जाएगी। जो तारीख बताई गई हैं, उनमें ये झारसुगुडा से टाटानगर स्टेशनों के बीच नहीं चलेगी।

इन दो ट्रेनों का होगा शॉट टर्मिनेशन

तिथि ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम परिचालन व्यवस्था
09, 16, 23, 30 जुलाई 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस  ट्रेन का परिचालन राउरकेला तक होगा। राउरकेला-दुर्ग के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
10, 17, 24, 31 जुलाई 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन राउरकेला से आरा तक होगा। दुर्ग-राउरकेला के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

किस राज्य के यात्रियों को होगी परेशानी?

इतने भारी मात्रा में ट्रेनों के रद्द होने से सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और छतीसगढ़ के लोगों को मुश्किल होगी। इसलिए रेलवे प्रशासन ने जनता की परेशानी को ध्यान में रखते हुए रद्द की गई ट्रेनों की जानकारी दी है, ताकि यात्री इसके हिसाब से ही यात्रा प्लान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।