UPTET Answer Key 2026 Out: यूपी टीईटी की आंसर-की जारी, यहां जानें कैसे डाउनलोड करें और पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए

UPTET Answer Key 2026 Out

यूपी टीईटी की परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। यूपीटीईटी आंसर-की चेक करने के स्टेप्सट और ऑब्जेक्शन की डेट यहां चेक कर लें। जो भी उम्मीदवार 02, 03 और 04 जुलाई को इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने जानकारी दी है कि अगर उम्मीदवारों को किसी प्रश्न या उत्तर में कोई गलती को लेकर आपत्ति है, तो वे निर्धारित समय सीमा के अंदर ही ऑनलाइन माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आइए जानते हैं, आंसर-की कैसे डाउनलोड करें।

कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति?

आयोग ने आंसर-की जारी की है, उसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए एक ऑब्जेक्शन विंडो भी ओपन कर दिया है। अगर किसी भी उम्मीदवार को प्रश्न या उसके उत्तर में कोई आपत्ति है, तो वे ऑनलाइन अपने आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और 14 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक का समय दिया गया है। इसके बाद उम्मीदवारों आपत्ति दर्ज कराएंगे, तो उसपर आयोग विचार नहीं करेगा।

आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?

UPTET Answer Key 2026 Out
UPTET Answer Key 2026 Released
  • आंसर-की जारी करने के लिए सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc. up. gov. in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर आपको ‘UPTET 2026 Answer Key’ का लिंक नजर आएगा, उसपर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब यहां पेपर -1 और पेपर-2 के लिए अलग-अलग सेट (Set A, B, C, D) के PDF लिंक खुल जाएगा।
  • अपनी शिफ्ट और बुकलेट सीरीज के अनुसार आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
  • आपको PDF में सभी प्रश्नों के सही उत्तर की जानकारी मिल जाएगी।

पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

आपके मन में ये सवाल होगा कि पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? तो आपको बता दें कि सामान्य (General) वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 प्रतिशत नंबर लाने होंगे, यानी 150 में से 90 नंबर लाना जरुरी है। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 55 प्रतिशत नंबर यानी 150 में से 82 नंबर लाने होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।