पापा की नौकरी पाने के लिए पहले मां की कर दी हत्या, मर्डर से पहले करती थी जादू-टोना; अब खुला सबसे बड़ा राज

Jaipur mother murder case update

राजधानी जयपुर के प्रताप नगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई, जिसके बाद, एक पल के लिए सबके होश उड़ गए। यह मामला हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के अनुसार, 23 साल की आयुषी शर्मा ने अपने पिता विजय वशिष्ठ उर्फ विजय शर्मा की मौत के बाद उनके जगह पर अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए न जाने क्या क्या प्लानिंग की थी। इसी बीच आयुषी को लगा कि मां नीरज शर्मा उसके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा हैं, जिस कारण आयुषी को यह नौकरी नहीं मिल पाएगी।

इसी कारण से लड़की ने इस रास्ते से पहले मां को हटाने की प्लानिंग की। पुलिस का दावा है कि नौकरी और संपत्ति के लालच में आयुषी तकरीबन 7 लाख रुपये देकर सुपारी किलर से मां को मरवा दी। इसके बाद नीरज की हत्या को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की, ताकि किसी को एक पल के लिए भी इसपर शक न हो। लेकिन पुलिस की जांच ने आयुषी की काले कारनामे को खोल कर रख दिया है।

क्या है पूरा मामला?

ayushi sharma case (CREDIT-SM)

पुलिस जांच में कई चीजें निकलकर सामने आई है। पुलिस जांच के अनुसार, मृतका नीरज शर्मा पर एक माह पहले भी गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने की कोशिश हुई थी। उस वारदात के बाद नीरज इतनी डर गई थीं कि वो घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। इस दौरान मां-बेटी के रिश्ते में दरारें पड़ने लगीं और उनके बीच के रिश्ते बिगड़ते गए। आसपास के लोगों ने इस घटना को लेकर बताया कि इतना ही नहीं आयुषी कई बार अपने घर के बाहर नींबू, नारियल और सिंदूर रख देती थी। लोगों ने इस घटना को जादू-टोना से जोड़ा है।

पुलिस इन बातों की भी जांच पड़ताल कर रही है, कि क्या निराज को मारने के लिए आयुषी ने ये सब किया था या नहीं। हालांकि, जिस दिन नीरज घर से बाहर किसी काम से निकलीं, उसी दिन घात लगाए आरोपियों ने उन्हें निशाना बना कर जान ले ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

CCTV ने खोल दी पूरी पोल

बता दें कि घटना के बाद इस घिनौनी हरकत को आरोपियों ने सड़क दुर्घटना बताने की कोशिश की, लेकिन आसपास लगे CCTV कैमरों की इस घटना की फुटेज ने पूरी कहानी ही बदल कर रख दी। पुलिस ने सबूत जुटाए तो साजिश की एक-एक परत सामने आती चली गईं। पुलिस पूछताछ के बाद आयुषी पर शक गहराता गया। अब पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भी खोजबीन शुरू कर दी है। यह घटना सिर्फ एक हत्या का नहीं, बल्कि लालच में रिश्तों की कत्ल की ऐसी कहानी है, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है।

READ ALSO: अनुकंपा की नौकरी के लिए बेटी ने कराई मां की हत्या, दी 7 लाख की सुपारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।