Is Tattoo Allowed in Government Job : दुनियाभर में टैटू का क्रेज युवाओं में दिनोंदिन बढ़ रहा है, खासकर वे जेनजी युवा, अपने शुरूआती समय में ही हाथ पैर, गर्दन और कभी कभी तो प्राइवेट पार्ट के इर्दगिर्द टैटू गुदवा लेते हैं. मगर समस्या इस बात की नहीं कि टैटू गुदवाना सही है या गलत. समस्या यह है कि अगर टैटू गुदवा दिया तो इस में कैरियर को लेकर क्या समस्याएं हो सकती हैं?
जी हां, टैटू बिलकुल ही एक पर्सनल चॉइस का हिस्सा है मगर यह चॉइस तब धरी कि धरी रह जाती है जब इस का इफेक्ट कैरियर पर भी पड़ने लगता है.
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपने अपने शरीर पर टैटू करवाया है तो यह आपके कैरियर में क्या हार्म पहुंचा सकता है?

सबसे पहले तो आप यह समझिए कि टैटू गुदवाने से जरूरी नहीं कि हर तरह के कैरियर प्रोफेशन पर इसका फर्क पड़ता हो, मगर यह जरूर है कि कुछ तरह के प्रोफेशन में इसका सीधा असर पड़ सकता है.
Indian army tattoo policy and exceptions

टैटू का शौक आपका भले हो मगर यदि आप डिफेन्स में जाने का सोच रहे हैं तो ध्यान रखे कि आप या तो टैटू के शौक को पूरा कर पाएंगे या अपने डिफेन्स और पुलिस के कैरियर को. बता दें पुलिस और डिफेन्स से सम्बंधित प्रोफेशन में टैटू को लेकर सख्त नियम होते हैं.
भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना, अर्धसैनिक बल (जैसे- CRPF, BSF, CISF, ITBP) और कुछ राज्यों की पुलिस में टैटू गुदवाने को लेकर सख्त रोक है. आमतौर पर इसके लिए 2 तरह के कारण दिए जाते हैं –
मेडिकल रिस्क: यदि किसी व्यक्ति ने टैटू गुदवा रखा है तो इस बात की संभावना बनी रहती है कि उसे त्वचा से जुड़ी बीमारियां या एचआईवी (HIV)/हेपेटाइटिस जैसी होने का चांस हो सकता है.
पहचान का संकट: डिफेन्स बहुत सीरियस प्रोफेशन माना जाता है. यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मसला भी है. यदि शरीर पर टैटू गुदा हुआ है तो इससे पहचान से जुड़े खतरे जुड़ जाते हैं. इसलिए डिफेन्स में टैटू को लेकर सख्त नियम होते हैं.
हालांकि इसके अलावा आर्मी में कुछ तरह की छूट को स्वीकार किया जाता है जैसे अगर टैटू किसी नोजवान के जनजातीय पहचान से जुड़ा है तो उस मामले में उसे स्वीकार किया जा सकता है.
Sarkari Naukri Ke Niyam

इसके अलावा पुलिस को छोड़ कर जितनी सिविलियन सरकारी नौकरियां हैं उन जगहों पर टैटू को लेकर कोई प्रतिबन्ध नहीं होता. हां इस बात की उम्मीद तो नहीं की जाती कि टैटू किसी प्रकार के छटनी प्रक्रिया में प्रभाव डाल सकता है मगर यह जरूर है कि इंटरव्यू के दौरान इससे अलग तरह का इम्प्रेशन जाने का रिस्क जरूर रहता है. ऐसे में कोशिश की जानी चाहिए कि टैटू को कुछ समय के लिए अवॉयड किया जाए. हालाँकि रेलवे, UPSC new rules, IPS, IRS, बैंकिंग, एसएससी-सीजीएल या क्लर्क जैसी जॉब के लिए कोई कम्पलसरी कानून नहीं है.
यह भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट ने अवैध निर्माण और नगर निकायों की कथित मिलीभगत पर जताई कड़ी नाराजगी


Download Android App
Download iOS App




