कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम धमकी के चलते नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के कारण विमान को तुरंत लैंड कराया गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान को बम की धमकी मिलने के बाद नागपुर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। मंगलवार को कोच्चि से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसी की सतर्कता को देखते हुए विमान को आपातकालीन लैंडिंग कराना पड़ा। जहां सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकालकर जांच की गई।
आपात मीटिंग बुलाई गई
विमान पर बम की धमकी मिलने के बाद तय प्रोटोकॉल के तहत तुरंत आपात मीटिंग बुलाई गई। जिसमें सामने आया कि धमकी गंभीर थी क्योंकि उस धमकी में विमान का नंबर भी स्पष्ट तरीके से लिखा था। उस समय विमान कोच्चि से उड़ान भर चुकी थी, जिसे सुरक्षा को देखते हुए नागपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। फिलहाल यात्रियों की जांच जारी है।
12 जून को अहमदाबाद में भीषण हादसा
इससे पहले 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया की एक विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी लेकिन कुछ पलों में ही क्रैश हो गया। जिसमें 275 लोगों की जान चली गई वहीं कई लोग घायल हैं। मृतकों के लिए टाटा की तरफ से 1 करोड़ रूपये सहायता राशि के तौर पर दिए जाएंगे। इस हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम रुपाणी की भी मृत्यु हो गई।
नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाएं हो जाए सतर्क, इन बिमारियों का खतरा अधिक


Download Android App
Download iOS App



