गोवा में भारी बारिश के चलते IndiGo की ट्रैवल एडवाइजरी जारी

Summary :

गोवा में भारी बारिश से फ्लाइट्स में देरी और डायवर्जन

इंडिगो एयरलाइंस ने गोवा में भारी बारिश के कारण ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट की जानकारी समय-समय पर जांचते रहें। कई फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं या डायवर्ट की गई हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

इंडिगो एयरलाइंस ने गोवा में भारी बारिश को देखते हुए अपने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में यात्रियों से कहा गया है कि वे अपने गंतव्य स्थल पर जाने से पहले अपनी फ्लाइट की जानकारी जरूर लें। एजवाइजरी में कहा गया है कि गोवा में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। इसी को देखते हुए कई फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, वहीं कुछ फ्लाइट्स को डायवर्ट भी कर दिया गया है। एयरलाइंस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि हमारी टीम यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी यात्री को कोई समस्या न हो। हमारी टीम यात्रियों से लगातार संपर्क में बनी हुई है और उन्हें पल-पल की जानकारी दे रही है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी यात्री समय-समय पर अपने फ्लाइट्स की जानकारी लेते रहें। वे लगातार यह पता करते रहें कि कहीं उनके फ्लाइट्स की टाइमिंग में क्या बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा, सभी अतिरिक्त समय लेते हुए ही आगे कोई योजना बनाएं, ताकि उन्हें आगे चलकर कोई समस्या न हो। इंडिगो ने अपने सभी यात्रियों से सहयोग की अपील की है।

बता दें कि गोवा में मंगलवार शाम से ही भारी बारिश का दौर जारी है। इस वजह से फ्लाइट्स सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जहां कुछ फ्लाइट्स के समय को बदल दिया गया है, तो वहीं कुछ को डायवर्ट कर दिया गया है। मौसम विभाग ने गोवा में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। कल (22 मई) भी बारिश की संभावना जताई गई है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.