‘बच्चों के लिए ₹1 टिकट, बड़ों के लिए ₹1,499 में उड़ान…’, नए साल पर IndiGo का मेगा ऑफर

Summary :

IndiGo New year Sale 2026: अगर आप इस साल 2026 में छुट्टियों या सोलो ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद है। नए साल में इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए खास ऑफर पेश किया है। ‘सेल इंटू 2026’ नाम की इस सेल में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर शानदार छूट दी जा रही है, जिससे हवाई सफर अब और भी किफायती हो गया है। IndiGo New year Sale 2026: ₹1,499 से शुरू होगी घरेलू उड़ान इंडिगो की इस खास सेल में घरेलू रूट्स पर टिकट की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹1,499 रखी गई है।…

IndiGo New year Sale 2026: अगर आप इस साल 2026 में छुट्टियों या सोलो ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद है। नए साल में इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए खास ऑफर पेश किया है। ‘सेल इंटू 2026’ नाम की इस सेल में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर शानदार छूट दी जा रही है, जिससे हवाई सफर अब और भी किफायती हो गया है।

IndiGo New year Sale 2026: ₹1,499 से शुरू होगी घरेलू उड़ान

इंडिगो की इस खास सेल में घरेलू रूट्स पर टिकट की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹1,499 रखी गई है। यानी अब कम बजट में भी आप अपने पसंदीदा शहरों की यात्रा कर सकते हैं। वहीं, अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकट ₹4,499 से शुरू होंगे। प्रीमियम यात्रा पसंद करने वालों के लिए इंडिगो की IndiGoStretch कैटेगरी भी इस ऑफर में शामिल है। चुनिंदा घरेलू रूट्स पर इसका किराया ₹9,999 से शुरू होगा, जिसमें ज्यादा आराम और बेहतर सीट स्पेस मिलेगा।

IndiGo New year Sale 2026 (Photo: Social media)
IndiGo New year Sale 2026 (Photo: Social media)

IndiGo Biggest Sale: कब तक कर सकते हैं बुकिंग?

यह सेल आज से शुरू होकर 16 जनवरी तक बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इस ऑफर के तहत आप 20 जनवरी से 30 अप्रैल के बीच यात्रा कर सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात यह है कि टिकट यात्रा की तारीख से कम से कम 7 दिन पहले बुक करना जरूरी होगा। इंडिगो ने यह ऑफर अपने सभी बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया है, जिसमें वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अन्य अधिकृत चैनल शामिल हैं।

Cheap Air Tickets India: एक्स्ट्रा सुविधाओं पर भी भारी छूट

सिर्फ टिकट ही नहीं, बल्कि इंडिगो ने अतिरिक्त सेवाओं पर भी बड़ी राहत दी है। यात्रियों को चुनिंदा 6E ऐड-ऑन सेवाओं पर 70% तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा:

  • प्री-पेड एक्स्ट्रा बैगेज पर 50% तक की छूट
  • स्टैंडर्ड सीट सिलेक्शन पर 15% तक की बचत
  • ज्यादा लेगरूम वाली Emergency XL सीटें सिर्फ ₹500 की शुरुआती कीमत पर (चुनिंदा घरेलू रूट्स पर)
  • यह ऑफर उन यात्रियों के लिए खास है जो आरामदायक सफर चाहते हैं।
IndiGo New year Sale 2026 (Photo: Social media)
IndiGo New year Sale 2026 (Photo: Social media)

छोटे बच्चों के साथ सफर करने वालों के लिए खुशखबरी

इस सेल का सबसे खास ऑफर छोटे बच्चों के लिए है। 0 से 24 महीने तक के शिशु घरेलू उड़ानों में सिर्फ ₹1 के टोकन किराए पर यात्रा कर सकेंगे। हालांकि, इसके लिए टिकट इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप से ही बुक करनी होगी।

IndiGo New year Sale 2026 (Photo: Social media)
IndiGo New year Sale 2026 (Photo: Social media)

क्यों है यह ऑफर खास?

कम किराया, लंबी ट्रैवल विंडो और एक्स्ट्रा सुविधाओं पर छूट—ये सभी बातें इंडिगो की इस सेल को बेहद आकर्षक बनाती हैं। अगर आप 2026 में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह मौका हाथ से जाने न दें।

यह भी पढ़ें: अब 10 Minute Delivery बंद! Blinkit, Swiggy, Zepto सहित सभी क्विक कॉमर्स कंपनियों को सरकार का आदेश

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।