जल्द ही इंदौरवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। बता दें इंदौर में तकरीबन पांच सौ करोड़ की लागत से नया रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है, जो मौजूदा रेलवे स्टेशन को बदलकर बनाया जाएगा। बात यहां की सुविधाओं की करें तो एक्सलेटर से लेकर एयरपोर्ट पर दी जाने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।पीएम मोदी खुद 26 फरवरी को वर्चुअल तरीके से नए रेलवे स्टेशन भवन का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर रेलवे स्टेशन पर एक समारोह का आयोजन किया जाएगा।
- इंदौर में 7 मंजिला बनेगा नया रेलवे स्टेशन
- एयरपोर्ट जैसी होंगी सुविधाएं
- PM मोदी करेंगे वर्चुअल शिलान्यास
26 फरवरी को वर्चुअल तरीके से स्टेशन भवन का शिलान्यास करेंगे
आपको बता दें इंदौर शहर के नए रेलवे स्टेशन भवन की पहली झलक सामने आ गई है। रेलवे की भव्य नई इमारत सात मंजिला होगी और वर्तमान स्टेशन भवन से 10 गुना बड़ी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को वर्चुअल तरीके से नए रेलवे स्टेशन भवन का शिलान्यास करेंगे।
बता दें सांसद शंकर लालवानी ने मंगलवार (20 फरवरी) को बताया कि नये सिटी रेलवे स्टेशन की इमारत बहुत ही भव्य होगी। यह भवन हर दृष्टि से अत्याधुनिक और भव्य होगा। नए रेलवे स्टेशन का निर्मित क्षेत्र 4.56 लाख वर्ग फुट होगा। वर्तमान स्टेशन भवन का निर्मित क्षेत्र केवल 50,000 वर्ग फुट है।
नए रेलवे स्टेशन में होंगी खास तरह की सुविधाएं
बताया जा रहा कि नई बिल्डिंग सात मंजिला होगी।इसमें यात्रियों की हर जरूरत के लिए दुकानों के साथ सभी चार प्लेटफार्मों के पास एक कॉनकोर्स होगा।सांसद लालवानी ने कहा कि 495 करोड़ रुपये पहले चरण में खर्च किया जाएगा. साथ ही उन्होंने बताया कि नया स्टेशन भवन 2027 में चालू होने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App






