प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुम्बई में मूसलाधार बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति के बारे में बात की और केंद्र की ओर से हर संभव मदद का वादा किया।
पिछली रात से जारी भारी बारिश के कारण मुम्बई और उसके आसपास के इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसके कारण सड़क, रेल और वायु सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
मोदी ने ट्वीट में कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से महाराष्ट्र और उससे लगे इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति पर बात की।
उन्होंने कहा कि केंद्र राज्य के हिस्सों में भारी बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने में महाराष्ट्र सरकार की हर संभव मदद देने का आश्वासन देता है।
प्रधानमंत्री ने मुम्बई और उससे लगे इलाकों के लोगों से सुरक्षित रहने और भारी बारिश के मद्देनजर जरूरी सावधानी बरतने की अपील की।


Download Android App
Download iOS App



