कर प्रक्रिया को रातों रात बदल दिया जीएसटी ने : मोदी

Summary :

NULL

उदयपुर : प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने माल व सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली की सराहना करते हुए आज कहा कि इस अनूठे सुधार ने देश में कर प्रकिया को रातों रात बदल दिया। यहां खेलगांव में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जीएसटी से परिवहन लागत घटाने तथा ट्रक व ट्रैक्टर ट्राली के चालकों की आय बढाने में मदद मिली है।

मोदी ने कहा, हम भारत में माल ढुलाई में कायापलट करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस बारे में आम लोगों विशेष रूप से छोटे व्यापारियों को जागरूक करने के लिए पंद्रह दिन का अभियान चलाये ताकि छोटे व्यापारियों को इसका लाभ मिल सके। उल्लेखनीय है जीएसटी एक अप्रत्यक्ष कर प्रणाली है जिसका अखिल भारतीय स्तर पर कार्यान्वयन एक जुलाई से किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने यहां 15,100 करोड़ रऊपये की राज मार्ग परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि केन्द, सरकार विकास कार्यो को समय पर पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि केंद सरकार राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्गो के निर्माण पर केन्द, सरकार 2 लाख करोड़ रूपये खर्च करेगी।

Desk Team