उदयपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी एकदिवसीय राजस्थान यात्रा के बाद आज शाम यहां महाराणा प्रताप अड्डे से वायुसेना के विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। श्री मोदी को हवाई अड्डे पर राज्यपाल कल्याण सिंह , मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेंद गोयल, परिवहन मंत्री यूनुस खान, सांसद अर्जुनलाल मीणा एवं सांसद सी पी जोशी ने विदाई दी।
इससे पहले श्री मौदी ने खेलगांव में पन्द्रह हजार करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लिया।


Download Android App
Download iOS App



