संजय दत्त के साथ अपने अफेयर को लेकर माधुरी दीक्षित के किया सबसे बड़ा खुलासा

Summary :

NULL

एक समय था जब बॉलीवुड में सुपर स्टार संजय दत्त और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के बीच अफेयर की ख़बरें खूब गर्म थी लेकिन खुल कर इस बात पर कभी इन दोनों ने चर्चा नहीं की पर आपको बता दें पहली बार बात करते हुए माधुरी ने कहा, ‘इन बातों का अब कोई मतलब नहीं रह जाता है। इन पर (संजय दत्त) चर्चा करना ही बेकार है।

‘खलनायक’ और ‘साजन’ जैसी सुपरहिट फिल्‍मों में साथ नजर आ चुकी धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और संजय दत्‍त के बीच का ये हिस्सा थोड़े वक्त के लिए ही था और फिर खत्म हो गया और अब दोनों ही अपने वैवाहिक जीवन में खुश है। लेकिन अब इन दोनों के बीच का रिश्ता फिर से इसलिए चर्चा में है क्योंकि संजय दत्त के ऊपर बायोपिक बन रही है।

ऐसे में खबरें हैं कि इस बोयापिक को बना रहे डायरेक्‍टर राजकुमार हिरानी ने माधुरी दीक्षित से कास्टिंग के समय बात की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माधुरी दीक्षित ने इस बायोपिक में इस सालों पुराने अफेयर के बारे में न दिखाने की बात की है। हालांकि यह साफ नहीं है कि फिल्‍म में संजय दत्‍त की जिंदगी के इस पहलू पर बात होगी या नहीं।

माधुरी दीक्षित ने इस मामले में साफ़ किया है की ये महज़ एक अफवाह के अलावा कुछ नहीं है की संजय और उनके बीच कभी भी कोई रिश्ता रहा है। अभिनय के अलावा दोनों के बीच कुछ नहीं था।

कहा जाता है कि उनका रिश्ता 1993 में संजय दत्त की गिरफ्तारी के बाद खत्म हो गया। संजय दत्‍त को 1993 बॉम्‍बे ब्‍लास्‍ट के लिए गिरफ्तार कर लिया था। बाद में संजय दत्‍त को अवैध हथियार रखने के चलते 5 साल की सजा हुई थी। माधुरी दीक्षित उनसे मिलने जेल भी नहीं गई थीं।

संजय दत्‍त के जीवन पर बन रही इस फिल्‍म में रणबीर के अलावा, मनीषा कोयराला और करिश्‍मा तन्‍ना भी नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि राजकुमार हिरानी इससे पहले संजय दत्‍त के साथ ‘मुन्‍ना भाई एमबीबीएस’ और ‘लगे रहो मुन्‍ना भाई’ बना चुके हैं। संजय दत्‍त की इस बायोपिक में रणबीर कपूर संजय दत्‍त बने नजर आएंगे।

Desk Team