अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मातृभाषा अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति सभी भारतीय भाषाओं के संरक्षण, उनके विकास एवं सशक्तीकरण को लेकर मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मातृभाषा अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम एवं संस्कृति की सजीव संवाहक होती है। यह व्यक्तित्व के निर्माण, विकास और उसकी सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान बनाती है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी नई शिक्षा नीति सभी भारतीय भाषाओं के संरक्षण, विकास एवं उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’

अमित शाह ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिवस हमें हमारी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करता है।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमें अपनी मातृभाषा का अधिकतम उपयोग करना चाहिए और बच्चों में अपनी संस्कृति की नींव को मजबूत करने के लिए मातृभाषा के ज्ञान संस्कार से पल्लवित करना चाहिए।’’


Download Android App
Download iOS App



