Israel-Hamas War: नेतन्याहू ने PM मोदी से बात कर हालात के बारे में दी जानकारी, भारत बोला- पूरी मजबूती से हैं आपके साथ

Summary :

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जवाबी हमलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मौजूदा परिस्थिति से अवगत कराया है। मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत आतंकवाद के सभी स्वरूपों की पुरजोर और कड़ी निंदा करता है। उन्होंने X पर लिखा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के फोन कॉल के लिए और मौजूदा हालात पर जानकारी देने के लिए उन्हें शुक्रिया अदा करता हूं। भारत की जनता इस मुश्किल घड़ी में मजबूती से इजराइल के साथ खड़ी है। भारत आतंकवाद के सभी स्वरूपों की पुरजोर और कड़ी निंदा करता है।’’ I thank Prime Minister @netanyahu for his…

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जवाबी हमलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मौजूदा परिस्थिति से अवगत कराया है। मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत आतंकवाद के सभी स्वरूपों की पुरजोर और कड़ी निंदा करता है।

उन्होंने X पर लिखा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के फोन कॉल के लिए और मौजूदा हालात पर जानकारी देने के लिए उन्हें शुक्रिया अदा करता हूं। भारत की जनता इस मुश्किल घड़ी में मजबूती से इजराइल के साथ खड़ी है। भारत आतंकवाद के सभी स्वरूपों की पुरजोर और कड़ी निंदा करता है।’’

बता दें कि 7 अक्टूबर को इजराइल पर फिलिस्तीनी ग्रुप हमास के अभूतपूर्व हमले के बाद से अब तक इस संघर्ष में दोनों पक्षों के 1500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Desk Team