जय श्रीराम लिख पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को भेजा पोस्टकार्ड

Summary :

उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एक हस्ताक्षर अभियान चलाकर जय श्री राम लिखे पोस्टकार्ड पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजे।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एक हस्ताक्षर अभियान चलाकर जय श्री राम लिखे पोस्टकार्ड पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजे।
 
भाजपाइयों ने रामादेवी चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमे कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड पर जय श्रीराम लिखकर ममता बनर्जी को डाक द्वारा भेजा। नमामि गंगे प्रकल्प भाजपा और नमो सेना के अभियान में भारी संख्या में लोगों ने जय श्री राम लिखा। 
पार्टी कार्यकर्ता श्रीकृष्ण दीक्षित ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, श्री राम के नाम पर आपत्ति जता रही हैं जबकि राम नाम हर हिन्दू के हृदय में बसता है।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के अत्याचारों से वहां के लोग परेशान है।भाजपा वहां पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठा रही है। जिसकी कड़ में मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजने के लिए उसमे जयश्री राम को लिखा जा रहा है। 

Shera Rajput