जयशंकर ने की चीन के विदेश मंत्री से बात, भारतीयों को वुहान से निकालने में मदद के लिये दिया धन्यवाद

Summary :

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोरोना वायरस के केन्द्र हुबेई प्रांत के वुहान शहर से भारतीयों के एक समूह को निकालने में सहयोग के लिये चीन के अपने समकक्ष वांग यी को शुक्रवार को धन्यवाद दिया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोरोना वायरस के केन्द्र हुबेई प्रांत के वुहान शहर से भारतीयों के एक समूह को निकालने में सहयोग के लिये चीन के अपने समकक्ष वांग यी को शुक्रवार को धन्यवाद दिया। 
जयशंकर ने वांग से फोन पर बात करने के बाद ट्वीट किया कि दोनों देश कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिये संपर्क में रहने को लेकर सहमत हुए हैं।
 
भारत ने चीन की आवश्यक अनुमति के बाद वुहान में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने के लिये शुक्रवार को एयर इंडिया का एक विमान भेजा था। 
जयशंकर ने ट्वीट किया, ”चीन के विदेश मंत्री वांग यी से आज फोन पर बात की और उन्हें वुहान से भारतीय छात्रों तथा पेशेवरों को बाहर निकालने में चीन सरकार के सहयोग के लिये धन्यवाद दिया। दोनों देशों ने कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिये संपर्क में रहने पर सहमति जतायी है।” 

Shera Rajput