जयशंकर की जापान यात्रा ने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया: विदेश मंत्रालय

Summary :

Jaishankar:  विदेश मंत्री एस जयशंकर की जापान यात्रा के जरिये द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने और विशेष रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के तरीकों का पता लगाने का मौका प्रदान किया। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई। Highlihts: जयशंकर की जापान यात्रा ने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया: विदेश मंत्रालय जयशंकर तीन दिवसीय यात्रा पर जापान में थे जयशंकर ने वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की जयशंकर तीन दिवसीय यात्रा पर जापान में थे जयशंकर तीन दिवसीय यात्रा पर जापान में थे। यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात…

Jaishankar

Jaishankar:  विदेश मंत्री एस जयशंकर की जापान यात्रा के जरिये द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने और विशेष रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के तरीकों का पता लगाने का मौका प्रदान किया। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

Highlihts:

  • जयशंकर की जापान यात्रा ने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया: विदेश मंत्रालय
  • जयशंकर तीन दिवसीय यात्रा पर जापान में थे
  • जयशंकर ने वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की

जयशंकर तीन दिवसीय यात्रा पर जापान में थे

जयशंकर तीन दिवसीय यात्रा पर जापान में थे। यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने किशिदा को भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी में हाल के घटनाक्रम के बारे में भी जानकारी दी तथा रिश्ते को और मजबूत करने के लिए उनका मार्गदर्शन मांगा।

जयशंकर ने सात मार्च को जापान की विदेश मंत्री से की थी मुलाकात

जयशंकर ने सात मार्च को जापान की विदेश मंत्री योको कामिकावा के साथ 16वीं भारत-जापान रणनीतिक वार्ता की थी। इस बैठक में राजनीतिक आदान-प्रदान सहित भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के व्यापक पहलुओं की समीक्षा की गई। व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचा और प्रौद्योगिकी सहयोग; विकासात्मक समन्वय; रक्षा और सुरक्षा सहयोग; साथ ही सांस्कृतिक और लोगों के आपसी संपर्क पर भी चर्चा हुई।

चर्चा संबंधित सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण

उनकी चर्चा संबंधित सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण, हरित प्रौद्योगिकियों, रक्षा उपकरण और प्रौद्योगिकी, डिजिटल भुगतान, आवाजाही व्यवस्था और भारत में जापानी भाषा को बढ़ावा देने के लिए सहयोग जैसे विषयों पर हुई। बातचीत में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आपसी हित के क्षेत्रीय मुद्दों और प्रमुख वैश्विक घटनाक्रम पर भी चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘विदेश मंत्री की जापान यात्रा ने मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने और दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और आगे बढ़ाने के तरीकों का पता लगाने का अवसर प्रदान किया।’’

जयशंकर ने वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की

बयान में कहा गया है कि जयशंकर ने वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की, जिनमें सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के उपाध्यक्ष तारो असो, एलडीपी के महासचिव तोशिमित्सु मोतेगी और जापान इंडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष योशीहिदे सुगा शामिल थे। इन बैठकों में द्विपक्षीय साझेदारी के लिए सहयोग की मजबूत भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। बयान में कहा गया है कि यात्रा के दौरान जयशंकर ने जापान के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे से भी मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री मोदी का एक पत्र सौंपा, जिसमें दिवंगत प्रधानमंत्री की मां मैडम योको आबे के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News