नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वजारोहण गया। समारोह के दौरान देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग, अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए।
डोडा जिले के गंडोह क्षेत्र में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में स्थानीय लोगों की भागीदारी रही और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय पर्व का संदेश दिया गया।
इसी क्रम में कहारा क्षेत्र में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में तिरंगा फहराया गया और राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से देश की प्रगति और विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
वहीं, गुलमर्ग के उप-जिला अस्पताल मगाम में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वास्थ्य कर्मियों और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय पर्व के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। तिरंगे तले आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और देश की शांति, समृद्धि व विकास के संकल्प दोहराए। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्सव और देशभक्ति का माहौल बना रहा।
जम्मू-कश्मीर में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और शांति के साथ मनाया गया। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम और जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में मुख्य सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में आम लोग और अधिकारी शामिल हुए। लाल चौक समेत पूरी घाटी में तिरंगा लहराया गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू शहर में जांच और गश्त बढ़ा दी गई है और पुलिस ने अतिरिक्त त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) तैनात किए हैं। सीमा सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है और सभी सीमावर्ती सड़कों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। स्वतंत्रता दिवस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
सेना और सीमा सुरक्षा बलों ने 225 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा (एलओसी) और 192 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर निगरानी बढ़ा दी है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के तहत भीतरी इलाकों में भी निगरानी और जांच बढ़ा दी गई है।
–आईएएनएस
एसएके/एएस
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)



Download Android App
Download iOS App



