राष्ट्रीय लोकदल औपचारिक रूप से भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा बन गया है। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर एनडीए में शामिल हो गए हैं।
जेपी नड्डा ने जयंत चौधरी के एनडीए गठबंधन में शामिल होने के निर्णय का किया स्वागत
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयंत चौधरी के एनडीए गठबंधन में शामिल होने के निर्णय का स्वागत किया। नड्डा ने मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी जी से मुलाक़ात हुई। मैं उनके एनडीए परिवार में शामिल होने के निर्णय का हृदय से स्वागत करता हूं। आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा और उत्तर प्रदेश के विकास में आप महत्वपूर्ण योगदान करेंगे।
अबकी बार 400 पार के नारे को पूरा करने के लिए एनडीए तैयार
वहीं एनडीए में शामिल होने के बाद 400 पार के नारे को पूरा करने की बात कहते हुए जयंत चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास और गरीब कल्याण का समांतर साक्षी बन रहा है! अमित शाह जी और जेपी नड्डा जी से भेंट कर एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया। विकसित भारत के संकल्प और अबकी बार 400 पार के नारे को पूरा करने के लिए एनडीए तैयार है!
अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष से मिले जयंत चौधरी, एनडीए में शामिल होने के बाद कहीं ये बात – अबकी बार…
Summary :
राष्ट्रीय लोकदल औपचारिक रूप से भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा बन गया है। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर एनडीए में शामिल हो गए हैं। जेपी नड्डा ने जयंत चौधरी के एनडीए गठबंधन में शामिल होने के निर्णय का किया स्वागत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयंत चौधरी के एनडीए गठबंधन में शामिल होने के निर्णय का स्वागत किया। नड्डा ने मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज माननीय गृहमंत्री अमित शाह…


Download Android App
Download iOS App



