जैश-ए-मोहम्मद विभिन्न स्थानों पर कर रहा था फिदायीन हमले की तैयारी : विजय गोखले

Summary :

विजय गोखले ने बताया आज तड़के एक खुफिया लीड ऑपरेशन में भारत ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद का सबसे बड़ा प्रशिक्षण शिविर मारा।

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय वायु सेना की तरफ से की गई कार्रवाई के बाद विदेश सचिव विजय गोखले ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विजय गोखले ने कहा, विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली कि जैश-ए-मोहम्मद देश के विभिन्न हिस्सों में एक और आत्मघाती आतंकी हमले की कोशिश कर रहा था और फिदायीन जिहादियों को इस काम के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा था।

उन्होंने कहा, विश्वसनीय जानकारी के अनुसार JeM देश में अन्य हमलों का प्रयास कर रहा था। इस मामले में पाकिस्तान को कई बार सबूत भी दिए गए लेकिन उसने आतंकी संगठन के खिलाफ आजतक कोई कार्रवाई की। पाकिस्तान के रुख को देखते हुए हमने कदम उठाने की रणनीति तैयार की।

विजय गोखले ने बताया आज तड़के एक खुफिया लीड ऑपरेशन में भारत ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद का सबसे बड़ा प्रशिक्षण शिविर मारा। इस ऑपरेशन में, बहुत बड़ी संख्या में जेएम आतंकवादियों, प्रशिक्षकों, वरिष्ठ कमांडर और जिहादियों को समाप्त कर दिया गया। बालाकोट के सबसे बड़े जेएम शिविर में बड़ी संख्या में जेएम आतंकवादियों, प्रशिक्षकों, वरिष्ठ कमांडरों का सफाया कर दिया गया।

PAK में भारतीय वायुसेना के हमले के बाद कैबिनेट की सुरक्षा समिति की बैठक

शिविर का नेतृत्व मौलाना यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद गौरी ने किया, जो जेएम प्रमुख मसूद अजहर के बहनोई थे। विजय गोखले ने बताया कि 20 साल से पाकिस्तान आतंकी साजिश रच रहा था और आतंकी संगठनों पर आजतक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। वायु सेना ने इस कार्रवाई में जैश-ए- मोहम्मद की रीढ़ तोड़ दी है। इस कार्रवाई में जहां बड़ी संख्या में आतंकवादियों को मार गिराया गया है वहीं कोई आम नागरिक हताहत नहीं हुआ है।

विदेश सचिव ने कहा कि आसन्न खतरे को देखते हुए, एकतरफा कार्रवाई ‘‘अत्यंत आवश्यक’’ थी। गोखले ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान अपने 2004 के संकल्प पर अमल करेगा कि वह भारत के खिलाफ आतंकी हमलों के लिये अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं होने देगा। विदेश सचिव ने कहा कि भारत आतंकवाद से निपटने के लिए सभी कदम उठाने को दृढ़तापूर्वक प्रतिबद्ध है। भारत की पाकिस्तान से अपेक्षा है कि वह जैश ए मोहम्मद सहित सभी आतंकी शिविरों को नष्ट करेगा।

Desk Team