जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर, पाकिस्तानी हिस्से में आतंकी शिविरों पर हमलों के लिए भारतीय वायुसेना को सेल्यूट किया है।
गहलोत ने भारतीय वायुसेना के पायलटों को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा है। ‘‘आपकी बहादुरी को सलाम।’’ आगे गहलोत ने लिखा है, ‘‘ देश को आप पर गर्व है .. . जय हिंद ! ’’ वहीं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने इस साहसिक कार्य के लिए भारतीय वायुसेना को बधाई दी और जांबाज वायु सैनिकों के साहस को सलाम किया है।
पायलट ने लिखा है, ‘‘आज पूरा देश हमारे वायु सैनिकों पर गर्व कर रहा है। हमारे जांबाज जवानों ने साफ संदेश दे दिया है कि देश की सुरक्षा से किसी भी किस्म का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जय हिंद ! ’’ उल्लेखनीय है कि भारतीय वायु सेना के लड़ाकू जेट विमानों ने मंगलवार को तड़के नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर, पाकिस्तानी हिस्से में कई आतंकी शिविरों पर बम गिराए।


Download Android App
Download iOS App



