नयी दिल्ली : जेट एयरवेज ने 19 अप्रैल को एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सेल्फी लेने और विमानन सुरक्षा प्रावधानों का उल्लंघन करने पर अपने चालक दल के चार सदस्यों को ड्यूटी से हटा दिया है। इन सदस्यों में एक वरिष्ठ कमांडर भी शामिल हैं। विमानन सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। हालांकि विमानन कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में आंतरिक जांच की जा रही है और चालक दल जांच में सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए कदम उठाते हुए जेट एयरवेज ने चालक दल के चार सदस्यों को ड्यूटी से अलग कर दिया है। चालक दल के सदस्य 19 अप्रैल की प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुयी घटनाओं के संबंध में विमानन कंपनी की आंतरिक जांच में सहयोग कर रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा , ‘‘ जेट एयरवेज में , सुरक्षा सर्वोपरि है। ’’ विमानन सूत्रों ने कहा कि यह घटना लेह से दिल्ली तक की प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुई थी। उन्होंने कहा कि चालक दल में शामिल एक वरिष्ठ कमांडर और तीन ट्रेनी पायलटों ने कथित रूप से उड़ान के दौरान सेल्फी ली थी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



