दिल्ली-एनसीआर के विमान यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आज यानी सोमवार से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्लाइट्स का संचालन शुरू हो गया है। अब यात्री यहां से देश-विदेश के अलग-अलग हिस्सों में यात्रा कर सकेंगे। सोमवार सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने वाली इंडिगो की 6E-2278 फ्लाइट लैंड हुई। यह इस एयरपोर्ट पर पहली कमर्शियल फ्लाइट लैंडिंग है, जो आज सुबह 7.55 पर हुई।
Lucknow to Noida flight: कमर्शियल फ्लाइट की पहली लैंडिंग
#WATCH उत्तर प्रदेश | जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ़्लाइट ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। यहाँ लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली शेड्यूल्ड फ़्लाइट 6E-2278 पहुँची।
यह फ़्लाइट अपनी यात्रा जारी रखते हुए बेंगलुरु जाएगी और वहाँ सुबह 11:05 बजे… pic.twitter.com/5ZtiR05pgP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इंडिगो का यह विमान लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर यहां पहुंचा था। इसके साथ ही अब इस नए एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्लाइट्स का संचालन शुरू हो गया है। इंडिगो की रिटर्न फ्लाइट (6E-2279) आज शाम 6:55 बजे वापस वापस लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी, जो रात 8:00 बजे वहां लैंड करेगी।
इस फ्लाइट में 172 किसान सफर करने वाले हैं, किसान हैं जिन्होंने एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी जमीनें दी थीं। ये किसान जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ फ्लाइट के जरिए लखनऊ जाएंगे। वहां सभी किसान मुख्यमंत्री से मुलाकत कर उनका धन्यवाद करेंगे। किसानों की भागीदारी और योगदान को सम्मान देने के लिए ये स्पेशल फ्लाइट ऑपरेट की जा रही है।
First Commercial Flight: इंडिगो ने शुरू कीं सेवाएं, बनी पहली एयरलाइन
इंडिगो ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) से अपनी कमर्शियल उड़ान सेवाएं शुरू कर दी हैं। इसी के साथ इंडिगो इस नए एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली देश की पहली एयरलाइन बन गई है। आज सुबह लखनऊ से आई पहली फ्लाइट ने जैसे ही जेवर में लैंड किया, वैसे ही इस एयरपोर्ट का उद्घाटन हो गया। इसके कुछ ही देर बाद यहां से बेंगलुरु के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
Noida International Airport: उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा वालो को होगा फायदा
इस एयरपोर्ट के संचालन से पहले नोएडा से लखनऊ की ओर जाने वाले यात्री दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान यात्रा करते थे। इसके लिए उन्हें नोएडा से दिल्ली तक का सफर रोड के जरिए तय करना पड़ता था। इस एयरपोर्ट के संचालन के बाद दिल्ली-एनसीआर वाले लोगों का पालम एयरपोर्ट जाने वाला अतिरिक्त समय बचेगा। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के कई इलाकों के लोगों को इसका फायदा होगा।


Download Android App
Download iOS App




