झारखंड बोर्ड ने जारी किया 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट, 95.62 प्रतिशत छात्र हुए पास

Summary :

झारखंड बोर्ड ने जारी किया 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट

झारखंड बोर्ड की तरफ से 12वीं परीक्षा 2025 का आयोजन 11 फरवरी से 4 मार्च तक किया गया था. इस दौरान परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 2,28,959 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि कुल 2,27,222 शामिल हुए थे.

Jharkhand Board 12th Arts Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी ) ने 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट जारी कर दिया है. इस दौरान . इंटरमीडिएट में कुल 95.62 प्रतिशत पास हुए हैं. ऐसे में सभी स्टूडेंट्स जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड बोर्ड की तरफ से 12वीं परीक्षा 2025 का आयोजन 11 फरवरी से 4 मार्च तक किया गया था. इस दौरान परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 2,28,959 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि कुल 2,27,222 शामिल हुए थे. ऐसे में इंटर आर्ट्स में कुल2,17,273 स्टूडेंट्स पास हुए हैं और रिजल्ट का पास प्रतिशत 95.62 दर्ज किया गया है.

12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में कितने छात्र हुए पास?

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा घोषित 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम में इस बार कुल 1,07,867 छात्र फर्स्ट डिवीजन, 1,04,314 छात्र सेकंड डिवीजन और 5,091 छात्र थर्ड डिवीजन में सफल घोषित किए गए हैं। परिणाम के साथ-साथ बोर्ड ने टॉपर्स की सूची भी जारी की है।

Jharkhand Board 12th Arts Result:

किसने किया टॉप?

इस बार इंटर आर्ट्स स्ट्रीम में साहिबगंज के निवासी देव तिवारी ने टॉप किया है. उन्होंने कुल 500 में से 481 अंक प्राप्त किए हैं, जो कि एक उत्कृष्ट प्रदर्शन है. पिछले वर्ष 2,24,502 छात्रों ने इंटर आर्ट्स की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2,06,685 छात्र सफल हुए थे. उस समय का पास प्रतिशत 93.16% था. वहीं वर्ष 2023 में यह प्रतिशत बढ़कर 95.9% हो गया था.

मार्कशीट कैसे प्राप्त करें?

छात्र कुछ दिनों के भीतर अपने संबंधित विद्यालयों से मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे. तब तक वे ऑनलाइन प्राप्त मार्कशीट का उपयोग कॉलेज एडमिशन आदि में कर सकते हैं.

सबसे पहले JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं.

होमपेज पर ’12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025″ के लिंक पर क्लिक करें.

अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर सबमिट करें.

आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं.

मध्य प्रदेश में जनजातीय विकास के लिए 53 करोड़ की योजनाएं शुरू

कॉमर्स स्ट्रीम में जिलावार प्रदर्शन:

लातेहार: 100%

लोहरदगा: 98.69%

सिमडेगा: 98.04%

जामताड़ा: 97.72%

पाकुड़: 96.29%

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।