Jharkhand के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने गुरुवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। चंपई सोरेन के साथ जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी के विधायक भी मौजूद थे। चंपई सोरेन ने राज्यपाल को विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि उनके पास 47 विधायकों का समर्थन है। राज्यपाल ने चंपई सोरेन के दावे को स्वीकार कर लिया।
Highlights
- राज्यपाल से चंपई सोरेन की मुलाकात
- सरकार बनाने का दावा किया पेश
- शपथ ग्रहण के लिए अभी कोई तारीख नहीं दी गई
शपथ ग्रहण के लिए अभी कोई तारीख नहीं दी गई
चंपई सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए अभी कोई तारीख नहीं दी गई है। संभावना है कि उन्हें जल्द ही शपथ दिलाई जाएगी। चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के विधायक हैं। वह सरायकेला से विधायक हैं। चंपई सोरेन ने 2020 में झारखंड सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली थी। हेमंत सोरेन को ईडी की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया था।


Download Android App
Download iOS App



