झारखंड में, इस चरण में 38 सीटों पर 55 महिलाओं, एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार और 472 पुरुषों सहित 528 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 61 लाख महिलाओं सहित 1.23 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। झारखंड में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और उनकी भाभी सीता सोरेन जेएमएम से हैं। इस चरण में भाजपा के प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो (जेएमएम), आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो और विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी शामिल हैं। चुनाव मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले गठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बीच मुकाबला है।
झारखंड में दोपहर 1 बजे तक 47.92% मतदान किया गया है। दुमका में 50.28 प्रतिशत, गिरिडीह 48.01 प्रतिशत, गोड्डा 50.27 प्रतिशत, हजारीबाग 48.62 प्रतिशत, जामताड़ा 52.21 प्रतिशत, पाकुड़ 53.83 प्रतिशत, रामगढ़ 51.26 प्रतिशत, रांची में 52.10 प्रतिशत, साहेबगंज 47.51 प्रतिशत,धनबाद 43.16 प्रतिशत मतदान हुआ है।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शाम 5 बजे तक 67.59% मतदान हुआ है। बोकारो में 60.97 प्रतिशत, देवघर में 72.46 प्रतिशत, धनबाद में 63.39 प्रतिशत, दुमका में 71.74 प्रतिशत, गिरिडीह में 65.89 प्रतिशत, गोड्डा में 67.24 प्रतिशत, हजारीबाग में 64.41 प्रतिशत, जामताड़ा में 76.16 प्रतिशत, पाकुड़ में 75.88 प्रतिशत, रामगढ़ में 71.98 प्रतिशत, रांची में 72.01 प्रतिशत, साहेबगंज में 65.63 प्रतिशत मतदान हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



