दिवाली के पहले झारखंड सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तोहफा दिया है। उन्हें मिलने वाले महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
शुक्रवार शाम सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले के बाद राज्य के सरकारी कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मियों के बराबर 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलने लगेगा। यह फैसला एक जुलाई, 2023 की तिथि से लागू होगा।
कैबिनेट की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जिन घरों में अभी तक बिजली नहीं पहुंची है, वहां बिजली पहुंचाने के लिए एक नई स्कीम “मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना” स्वीकृत की गई है। इस पर 1,485 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले के अनुसार, सरकार राज्य के दुमका हवाई अड्डा में प्रतिवर्ष 30 योग्य अभ्यर्थियों को कमर्शियल पायलट और एयरबस परिचालन की ट्रेनिंग देगी। इनमें से 15 अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग का शुल्क राज्य सरकार वहन करेगी। एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में 9 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च होंगे। अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




