Jharkhand News: झारखंड की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने के पहले राज्य की सरकार ने सीएम, मंत्रियों और विधायकों का वेतन-भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है। बता दें कि बुधवार को सीएम चंपई सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की मीटिंग में इससे संबंधित प्रस्ताव पारित किया गया।
Highlights
. झारखंड(Jharkhand News) में बढ़ा सीएम, मंत्रियों और विधायकों का वेतन-भत्ता
. कैबिनेट की मीटिंग में इससे संबंधित प्रस्ताव पारित किया गया
. चंपई सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक
Jharkhand News: सीएम, मंत्रियों और विधायकों का वेतन-भत्ता
झारखंड(Jharkhand News) की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने के पहले राज्य की सरकार ने सीएम, मंत्रियों और विधायकों का वेतन-भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है। बता दें कि बुधवार को सीएम चंपई सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की मीटिंग में इससे संबंधित प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही इसी प्रस्ताव में विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पार्टी सचेतकों, उप सचेतकों, नेता प्रतिपक्ष के वेतन-भत्ते में भी वृद्धि का निर्णय लिया गया है।राज्य के विधायकों का वेतन भत्ता प्रतिमाह करीब 68 हजार रुपये तक बढ़ेगा। अभी विधायकों का वेतन-भत्ता 2.20 लाख है। कैबिनेट के फैसले के अमल में आते ही उन्हें हर महीने करीब 2.88 लाख मिलेंगे।
चंपई सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक
कैबिनेट ने इसी रिपोर्ट(Jharkhand News) की सिफारिशों को लागू करने का निर्णय लिया है। सीएम का मूल वेतन 80 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपए किया गया है। विभिन्न भत्तों को मिलाकर उन्हें प्रतिमाह करीब 3.50 लाख रुपए मिलेंगे। इसी तरह मंत्रियों का वेतन 65 हजार के बजाए 85 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है। क्षेत्रीय भत्ते के तौर पर 80 हजार के बजाय अब उन्हें 96 हजार रुपये मिलेंगे।विधानसभा स्पीकर को प्रतिमाह वेतन के तौर पर मिलने वाली राशि को 78 हजार रुपये से बढ़ाकर 98 हजार रुपये किया गया है। क्षेत्रीय भत्ता के तौर पर 80 हजार रुपये प्रतिमाह की राशि को 95 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।
क्षेत्रीय भत्ता के तौर पर 80 हजार रुपये प्रतिमाह की राशि को 95 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। सत्कार भत्ता के रूप में भी 60 हजार रुपये की जगह 70 हजार रुपये मिलेंगे।नेता प्रतिपक्ष को वेतन के तौर पर मिलने वाली राशि को 65 हजार रुपये से बढ़ाकर 85 हजार और क्षेत्रीय भत्ता को 80 हजार से बढ़ाकर 95 हजार रुपये, सत्कार भत्ता को 45 हजार के बदले 55 हजार रुपए प्रतिमाह किया गया है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





