MSP Decision News: मोदी सरकार 3.0 की बुधवार को दूसरी कैबिनेट बैठक हुई। इसमें 5 बड़े फैसले लिए गए हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट में किसान कल्याण के लिए बहुत महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने खरीफ की 14 फसलों का एमएसपी ( MSP ) बढ़ाया है।
मोदी सरकार 3.0 की बुधवार को दूसरी कैबिनेट बैठक हुई। इसमें 5 बड़े फैसले लिए गए हैं। किसानों को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि खरीफ की फसलों के लिए एमएसपी (Minimum Support Price) बढ़ाने की मंजूरी दी गई है। इसमें 14 फसलों को शामिल किया गया है। धान का नया एमएसपी 2300 रुपये होगा।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज कैबिनेट में किसान कल्याण के लिए बहुत महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। खरीफ की 14 फसलों पर कैबिनेट ने एमएसपी ( MSP ) बढ़ाया है। धान का नया एमएसपी 2,300 रुपये तय किया गया है, जो पिछले एमएसपी से 117 रुपये ज्यादा है। कपास का नया एमएसपी 7,121 होगा। इसकी एक दूसरी किस्म के लिए नया एमएसपी 7,521 रुपये होगा, जो पहले से 501 रुपये ज्यादा है।
हमेशा किसानों को प्राथमिकता देते हैं PM Modi – Ashwini Vaishnaw
| फसल | एमएसपी | लागत | लागत से अधिक मार्जिन | एमएसपी 2023-24 | बढ़ा एमएसपी
( MSP ) |
| धान | 2300 | 1533 | 50 | 2183 | 117 |
| ज्वार | 3371 | 2247 | 50 | 3180 | 191 |
| बाजरा | 2625 | 1485 | 77 | 2500 | 125 |
| रागी | 4290 | 2860 | 50 | 3846 | 444 |
| मक्का | 2225 | 1447 | 54 | 2090 | 135 |
| तूर/अरहर | 7550 | 4761 | 59 | 7000 | 550 |
| मूंग | 8682 | 5788 | 50 | 8558 | 124 |
| उड़द | 7400 | 4883 | 52 | 6950 | 450 |
| मूंगफली | 6783 | 4522 | 50 | 6377 | 406 |
| सूरजमुखी | 7280 | 4853 | 50 | 6760 | 520 |
| सोयाबीन | 4892 | 3261 | 50 | 4600 | 292 |
| तिल | 9267 | 6178 | 50 | 8635 | 632 |


Download Android App
Download iOS App




