भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि एक समय था जब देश में जेहादी जुर्म और जुल्म चरम पर था। दंगों की दहशत और आतंक की आफत से देश का कोई हिस्सा सुरक्षित नहीं था। लेकिन, पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत राष्ट्रवाद की इच्छाशक्ति का नतीजा है कि हमारा देश जेहादी जुर्म और जुल्म से महफूज है।
- मजबूत राष्ट्रवाद की इच्छाशक्ति का नतीजा
- जेहादी जुर्म ,जुल्म से महफूज
- महफूज रख पाना मुश्किल काम
एक मजहब की समस्या नहीं
बिहार के किशनगंज में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नकवी ने कहा कि जब दंगे और आतंक की आफत आती है तो यह एक मुल्क, एक मजहब की समस्या नहीं होती, यह पूरी मानवता की समस्या होती है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जिस तरह अन्य देशों की स्थिति है, उससे साफ है कि अगर आज मोदी का नेतृत्व, एनडीए की सरकार नहीं होती तो देश को जेहादी जुर्म और जुल्म से महफूज रख पाना मुश्किल काम था।
मुसलमानों का मिजाज भी अब बदला
उन्होंने विरोधी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें देश के लिए मजबूत मोदी की सरकार नहीं बल्कि मजबूर गोदी सरकार चाहिए, जिसे कांग्रेस के रिमोट से चलाया जा सके। यह पिछले दस वर्षों से नहीं हो सका है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि मुसलमानों का मिजाज भी अब बदला है। मुसलमान कहते हैं कि जब मोदी जी ने किसी कार्य में मतभेद नहीं किया तो उन्होंने भी भाजपा के साथ खड़े होने का मूड बना लिया है।


Download Android App
Download iOS App





