Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

PM Modi ने JP Nadda को जन्मदिन की दी बधाई, उनके संगठनात्मक कौशल की सराहना की

Summary :

JP Nadda Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) को उनके 63वें जन्मदिन पर शनिवार को बधाई दी और इसके साथ ही उनके संगठनात्मक कौशल की सराहना की। PM Modi ने JP Nadda को जन्मदिन की दी बधाई PM Modi ने की उनके संगठनात्मक कौशल की सराहना Amit Shah ने भी नड्डा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी मोदी ने सेशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘उन्होंने (नड्डा)संगठनात्मक कौशल में मिसाल कायम की है। उनके सरल तथा गर्मजोशी भरे मिजाज ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया है। मैंने पिछले…

JP Nadda Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) को उनके 63वें जन्मदिन पर शनिवार को बधाई दी और इसके साथ ही उनके संगठनात्मक कौशल की सराहना की।

  • PM Modi ने JP Nadda को जन्मदिन की दी बधाई
  • PM Modi ने की उनके संगठनात्मक कौशल की सराहना
  • Amit Shah ने भी नड्डा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी

मोदी ने सेशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘उन्होंने (नड्डा)संगठनात्मक कौशल में मिसाल कायम की है। उनके सरल तथा गर्मजोशी भरे मिजाज ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया है। मैंने पिछले कई दशकों में उन्हें पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करते देखा है।’’प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने खुद को एक बहुत अच्छे विधायक, सांसद और मंत्री के रूप में भी प्रतिष्ठित किया है। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।’’

हिमाचल प्रदेश में विधायक और मंत्री थे नड्डा

आपको बता दें नड्डा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र नेता रहे और फिर भाजपा की युवा शाखा में भी काम किया। दायित्व बढ़ने के साथ ही उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन के एजेंडे पर बने रहने और गुटबाजी से दूरी को प्राथमिकता दी।भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में लाए जाने से पहले वह हिमाचल प्रदेश में विधायक और मंत्री थे।

Amit Shah ने भी नड्डा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी

JP Nadda Birthday: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नड्डा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। शाह ने अपने पोस्ट में कहा कि नड्डा भाजपा के विस्तार में अहम भूमिका निभा रहे हैं तथा अपने संगठनात्मक कौशल एवं कड़ी मेहनत से इसे और मजूबत कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner