राजद नेता तेजस्वी यादव के एक ट्वीट से बिहार में राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है। उन्होंने इस ट्वीट में हाल में जोकिहाट सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जद (यू) की हार का मजाक उड़ाया था।
विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के इस ट्वीट की निंदा करते हुए जद (यू) ने उनकी औपचारिक शिक्षा की कमी पर निशाना साधा। राजद ने भी पलटवार करते हुए कहा कि कालिदास और तुलसीदास जैसे महान कवियों के पास भी अकादमिक योग्यता नहीं थी और उन्होंने चुनौती दी कि सत्तारूढ़ पार्टी मुख्यमंत्री एवं उनके 28 वर्षीय नेता के बीच खुली बहस की व्यवस्था कर ले।
जोकिहाट विधानसभा सीट को जद (यू) से छीनने और 41,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने के एक दिन बाद यादव ने कल भोजपुरी में ट्वीट किया था।
अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा , ‘‘ क्या नीतीश चच्चा जी ..! अंतरात्मा अभी जागेगी कि नहीं … कि अब भी मोदीजी के डर से अंतरात्मा सोई ही रहेगी ? चुप क्यों हैं चच्चा ..? ये बच्चा तो सब चुनाव ही जीत रहा है। कहां गयी आपकी चमक ?? अब समझ में आ गया कि 2015 में किसके नाम पर वोट मिला था ?’’
तेजस्वी यादव के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए जद (यू) विधायक एवं प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि जिस भाषा का उन्होंने इस्तेमाल किया उससे मैं हैरान हूं। मैंने उनसे ऐसी उच्च स्तरीय भाषा की अपेक्षा नहीं की थी जबकि वह हाईस्कूल भी पास नहीं कर पाये हैं।
पार्टी सुप्रीमा लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को राजद अपना अगला उत्तराधिकारी घोषित कर चुका है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



