Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

कनाडाई PM Justin Trudeau के फिर बिगड़े बोल, भारत के लिए कही ये बात

Summary :

कनाडा और भारत के बीच विवाद जारी है। इस दौरान एक बार फिर खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले को लेकर कनाडा (Canada) के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि अमेरिकी आरोपों के बाद भारत के रुख में बदलाव आया है। कनाडा-भारत के बीच विवाद जारी पन्नू की हत्या की साजिश मामले में Justin Trudeau ने बोला हमला America के आरोपों के बाद भारत के रुख में आया बदलाव- Justin Trudeau आपको बता दें पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि जब से अमेरिका ने भारत सरकार के एक कर्मचारी पर अलगाववादी गुरपतवंत सिंह…

कनाडा और भारत के बीच विवाद जारी है। इस दौरान एक बार फिर खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले को लेकर कनाडा (Canada) के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि अमेरिकी आरोपों के बाद भारत के रुख में बदलाव आया है।

  • कनाडा-भारत के बीच विवाद जारी
  • पन्नू की हत्या की साजिश मामले में Justin Trudeau ने बोला हमला
  • America के आरोपों के बाद भारत के रुख में आया बदलाव- Justin Trudeau

आपको बता दें पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि जब से अमेरिका ने भारत सरकार के एक कर्मचारी पर अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश रचने का आरोप लगाया है और चेतावनी दी है तभी से भारत के रुख में बदलाव आया है। अमेरिका ने पन्नू की हत्या की साजिश रचने में भारतीय नागरिक के शामिल होने का आरोप लगाया है। जस्टिन ट्रूडो ने कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन को दिए इंटरव्यू में कहा, ”अब उन्हें (भारत) को यह समझ आना शुरू हो गया है कि वे इस तरह से आगे नहीं बढ़ सकते और अब सहयोग में एक प्रकार का खुलापन है और वे संभवत: पहले इतने खुले नहीं थे.”

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा…..

बता दें जस्टिन ट्रूडो का ये बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत और कनाडा के बीच हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर विवाद जारी है। हाल ही में ट्रूडो ने दावा किया था कि निज्जर के मर्डर में भारतीय एजेंट का हाथ हो सकता है। इसको खारिज करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि ट्रूडो का दावा राजनीति से प्रेरित है। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि भारत ने संतुलन बनाने के लिए नई दिल्ली में तैनात कनाडा के अधिक डिप्लोमैट को देश छोड़ने को लिए कहा।

चरमपंथी समूहों की गतिविधियों को लेकर बहुत चिंतित- PM

इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पन्नू को लेकर लगे आरोपों पर कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की प्रतिबद्धता कानून के शासन के प्रति है और अगर कोई सूचना देता है तो वह इस पर गौर करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमारे किसी नागरिक ने कुछ भी अच्छा या बुरा किया है तो हम उस पर गौर करने के लिए तैयार हैं. हमारी प्रतिबद्धता कानून के शासन के प्रति है.’’ आगे पीएम मोदी ने कहा कि कि भारत विदेशों में स्थित कुछ चरमपंथी समूहों की गतिविधियों को लेकर बहुत चिंतित है।

 क्या है पूरा मामला?

अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने हाल ही में आरोप लगाया है कि निखिल गुप्ता नाम का व्यक्ति सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में भारत सरकार के एक कर्मचारी के साथ काम कर रहा था। पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है। भारत आरोपों की जांच को लेकर कमेटी गठित कर चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner